जल्द शुरू होगी गबरू
लोकेशन हंटिंग के लिए यू पी पहुची गबरू की टीम
निर्माण की घोषणा के साथ ही चर्चा में आई निर्माता निर्देशक महेश पांडे की बहुचर्चित फ़िल्म गबरू की शूटिंग जल्द शुरू होगी । इसी कड़ी में गबरू की टीम उत्तरप्रदेश में लोकेशन का जायजा लेने सोमवार को मुम्बई से रवाना हो गई । निर्देशक महेश पांडे के साथ सह निर्माता मुकेश पांडे और अभिनेता संजय पांडे उत्तर प्रदेश के मिर्जा पुर , बनारस सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशन का जायजा लेंगे । मुकेश पांडे ने बताया कि अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में फ़िल्म की यूनिट तय लेकेशन्स के लिए रवाना हो जाएगी और शूटिंग की सम्पूर्ण समाप्ति के बाद ही वापस आएगी ।

उल्लेखनीय है कि महेश पांडे प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने जा रही गबरू में जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ , आम्रपाली दुबे , संजय पांडे , नासिर खान , संजय वर्मा, समर्थ चतुर्वेदी , माया यादव , वंदिनी मिश्रा , सोनिया मिश्रा , अजय प्रताप सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैं । गबरू के संगीतकार हैं ओम झा जबकि गीतकार हैं विनय बिहारी, प्यारेलाल कवि , फरहत जुबेर । फ़िल्म के निर्माता है महेश पांडे – मधु पांडे जबकि सह निर्माता हैं मुकेश पांडे और प्रचारक हैं उदय भगत – रंजन सिन्हा । महेश पांडे छोटे पर्दे के नामचीन लेखक है और उन्होंने इसके पूर्व चार भोजपुरी फिल्मो का निर्माण और निर्देशन किया है जिनमे गब्बर सिंह जैसी बड़ी बजट की फ़िल्म भी शामिल है । गबरू के बारे में उन्होंने बताया कि गबरू ना सिर्फ एक मनोरंजक फ़िल्म होगी बल्कि पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी देगी । इस फ़िल्म में पहली बार भोजपुरिया पर्दे पर लोग एक शेर को देख पाएंगे वो भी केंद्रीय भूमिका में । बहरहाल उम्मीद की जा रही है गबरू उन भ्रंतियो को मुंहतोड़ जवाब देगी जिनके लेकर अक्सर भोजपुरी फिल्मो को कटघरे में खड़ा किया जाता है । —–Uday Bhagat (PRO)
रैपर-कॉम्पोजर RaOol के लिए खास है ‘इडीएम बीट्स’ ‘केम छो’
देसी फोक संगीत और इडीएम बीटस के फ्यूजन के साथ ऑस्ट्रेलियन-लंदन रैपर/कॉम्पोसर RaOol लेकर आ रहे हैं गाना ‘केम छो’। यह गाना ‘इयर ऑफ़ द वुल्फ़’ अलबम का है, जिसकी शूटिंग एल ऐ (लॉस एंजेलेस) से आये इंटरनेशनल डायरेक्टर ल्यूक बिग्गिंस ने गुजरात में की है। बता दें कि यह RaOol का डेब्यू अलबम भी है, जिसको लेकर वे काफी उत्साहित हैं और कहते हैं कि यह उनके लिए काफी खास है। क्योंकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है, जब देसी हिप – हॉप का वेस्टर्न म्यूज़िक के साथ फ्यूजन हुआ हो।

RaOol ने इस गरबा को बेहद ही खास बनाने के लिए अपने गरबा फेवरेट ‘मारो हेलो संभालो’ का इस्तेमाल हाई एनर्जी तथा ट्रेडिशनल वाद्य-यंत्र के साथ कर ‘इडीएम बीट्स’ तैयार किया है। इस ‘इडीएम बीट्स’ ‘केम छो’ को 2017 का नवरात्री एंथम कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा। इस बारे में वे कहते हैं कि कोई भी देसी ‘हिप-हॉप’ लीजिए। उसकी धुन में धमाकेदार नवरात्री संगीत तथा ‘इडीएम बीट्स’ एड कीजिए. और तब एक अलग ही तरह का संगीत मिलता है। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला ही रैप सॉंग है, जो आपको सीधे फोक संगीत की दुनिया में ले जाएगा। आपके अंदर का पार्टी एनिमल स्वतः जाग उठेगा। गुजराती फोक संगीत में रम जाने का इससे आसान रास्ता कोई हो ही नहीं सकता है। आप इसे ‘हिप-हॉप नवरात्री’ भी कह सकते हैं।
गौरतलब है कि RaOol के गुजरती- इडीएम बीट्स रैप ट्रैक ने असल मायनों में इतिहास रच दिया है। संगीत जगत में ऐसा जबरदस्त फ्यूज़न पहले कभी नहीं देखा गया। इस नवरात्री RaOol के कई म्यूजिकल टूर Wolfpack X Music के बैनर तले होने आयोजित होने वाले हैं।———–Sanjay Bhushan Patiyala(PRO)
अभिनेता के के गोस्वामी बर्थडे पर मुंबई में सजी सितारों की महफिल
हौसलों मे जान हो तो उड़ान लंबी होती है। जी हां, आज ऐसा ही हौसला रखने वाले अभिनेता के के गोस्वामी का 44 वां बर्थडे है। के के गोस्वामी के इस बर्थडे पर हंगामा मीडिया ग्रुप द्वारा वरसोवा, मुंबई एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया। इस भव्य पार्टी में अमिताभ गुंजन चन्नू,प्रदीप सिंह ,अनिल
चौरसिया,जे.नीलम,अमरीश सिंह ,संजय भूषण पटियाला ,प्रिंस सिंह राजपूत ,मनीष चतुर्वेदी ,दामोदर राव,मिथिलेश अविनाश,ऐश्वर्या चौबे,अनवर बिरानी,अलका झा ,सबीर शेख ,जितेंद्र झा ,सोफया खान ,राजकुमार तिवारी ,दलविंदर सिंह ,रमाकांत मुंडे,परी समेत भोजपुरी इंडस्ट्री के कई एक्टर और एक्ट्रेस ने शामिल होकर जश्न को दुगना कर दिया। इससे पहले सभी स्टार और उनके चाहने वालों ने उन्हें बधाई दी। फिर केक काट कर के के गोस्वामी के बर्थडे का यादगार सेलिब्रेशन का दौर शुरू हुआ, जिसमें सभी फिल्मी स्टारों ने जमकर ठुमके लगाये।

बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में 1973 में एक ऐसे कलाकार का जन्म हुआ, जिसने अपने दम पर लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। गोस्वामी के लिए बिहार के एक छोटे से गांव से लेकर मुंबई तक का सफर आसान नहीं था। इस दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिसमें सबसे बड़ी परेशानी उनकी हाइट थी, जो कि उनके शरीर की लंबाई तीन फीट के करीब है। हाइट उनके लिए परेशानी तो बनी, मगर परेशान न कर सकी। उन्होंने अपने लिए खुद रास्ता बना लिया। मेहनत और जिंदगी से लड़ने की संजीदगी ने उन्हें आज सिनेमा इंडस्ट्री में उस मुकाम तक पहुंचाया दिया, जिसके वे असली हकदार थे।
टीवी से लेकर सिनेमा तक के के गोस्वामी का सफर काफी शानदार रहा है। गोस्वामी के उस किरदार को भला कौन भूल सकता है, जब 2001 में बच्चों के बीच लोकप्रिय धारावाहिक जूनियर जी में बौना का किरदार किया था। उसके बाद विकराल और गबराल, सीआईडी, चक्रवर्तिन सम्राट अशोक जैसे धारावाहिक उनकी अदाकारी के गवाह हैं। गोस्वामी का सफर टीवी से होकर आज सिनेमा तक है। बॉलीवुड तो बॉलीवुड भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में भी गोस्वामी के अपने फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें पसंद करते हैं। कई भोजपुरी ब्लॉक बस्टर फिल्मों में उनकी मौजूदगी ने फिल्म को बेहतरीन बना दिया।
इस बाबत हंगामा मीडिया ग्रुप की ओर से पार्टी के आयोजक संजय भूषण पटियाला ने कहा कि के के गोस्वामी अभिनय कला के क्षेत्र में लीजेंड हैं। वे इंडस्ट्री के सभी कलाकारों और फिल्मकारों के दिल में बसते हैं। वे आज अपने जीवन के 44वें पड़ाव पर है, जिसमें उन्होंने खुद को बनाया है। वो खूबसूरत पड़ाव आज इंडस्ट्री में आये नये लोगों के लिए प्रेरणा के श्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हम उनको बधाई भी देते हैं और उनके लिए दुआ भी करते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढाने में उनका योगदान हमेशा मिलते रहे, क्योंकि ऐसे कलाकार मुद्दत से मिलते हैं, जो किसी भी तरह के किरदार को सहज ढंग से जी ले और सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर ले। ———-Sanjay Bhushan Patiyala(PRO)
मॉडल – एक्ट्रेस सना खान ने रिलीज किया अलबम ‘लव का टॉनिक’
मॉडल – एक्ट्रेस सना खान इन दिनों अपनी नई म्यूजिक अलबम ‘लव का टॉनिक’ को लेकर चर्चा में हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी इस अलबम को मुंबई के हार्ड रॉक कैफे में रिलीज किया है। अलबम रिलीज के मौके कई जानीमानी हस्तियां शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री संगीता तिवारी ने अलबम ‘लव का टॉनिक’ के जरिए अपने करियर का आगाज करने वाली अदाकारा कयानत खान को ढेरों बधाई दी और उनके परफॉर्मेंस की तारीफ भी की।

इससे पहले अलबम ‘लव का टॉनिक’ के बारे में बात करते हुए सना खान ने कहा कि ‘लव एक ऐसा डिजिज है, जो आम दवाओं से ठीक नहीं होती, मगर ऐसे मामले में लव का टॉनिक ही असरदार होता है. इसलिए हम ‘लव का टॉनिक’ अलबम लेकर आ रहे हैं, जो यकीनन इश्कबाजों को सुकून देगी। प्यार में दर्द आम बात है, तभी तो यह एक खूबसूरत एहसास है। हम इस एहसास को और भी खास बनाने के लिए ‘लव का टॉनिक’ अलबम लेकर आये हैं। उम्मीद है लोगों को ये पसंद आयेगा। बता दें कि ‘लव का टॉनिक’ गाने को ऋतु पाठक ने अपनी सुरीली आवाज दी है और गीत अमिताभ रंजन ने लिखा है। संगीत शिवम बागची का है। गाने को फेमस म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने रिकॉर्ड और रिलीज किया है।
————-TEAM RANJAN
हिन्दी फिल्म ‘डेंजर नाईट‘ रिलीज के लिए तैयार
हाल ही में अता मूवी इन्टरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी हिन्दी फिल्म‘डेंजर नाईट‘ रिलीज के लिए पुरी तरह से कम्पलीट हो चुका है। निर्माता अताउल्लाह बादल शेख ने कहा ‘डेंजर नाईट‘ यह एक हॅरर फिल्म जरुर है लेकीन साफ सुठरी फिल्म है इसमें कोइ बलगारटी नही है।

इस फिल्म को पुरे परिवार के साथ कोइ भी देख सकता है। इस फिल्म के निर्माता अताउल्लाह बादल शेख और नितीन चैरसीया है। इडिटर लेखक निर्देश्क पप्पु शर्मा हैं संगीत दिया हैं बाबा जागीड़दार ने गीतकार हैं ऐहमद सिदीकी, कैमरामैन राज खिलानी हैं सहायक निर्माता बी के चैरसीया हैं कार्यकाल आलोक सिंह। और इस फिल्म के कलाकार हैं शाहील कोहली, स्वीटी, सोनीया नेगी, प्रहलाद चैधरी, मौउडी चाौहान,————-Uday Bhagat (PRO)
Milan Luthria’s heist thriller Baadshaho released nationwide today and by the looks of it Emraan Hashmi, who is back in his element, steals the show !
The actor walked away with rave reviews from the critics and the loudest cheers from the audiences, especially in single screens.
Playing the lovable , fatalistic Dalia , Emraan steals the show with his impeccable comic timing and whistle-worthy one liners in the big ticket entertainer.
Says First Post, “Surprisingly it is Haashmi’s character that has more appeal to me as a viewer than even Ajay’s, displaying different facets and multiple layers to a role that could have otherwise been portrayed in a straight manner”.

Says BollywoodLife, “Emraan Hashmi gets the best role and maximum cheers from the audience. After a long time, he is in his zone in this one and it can’t get better than this for his fans. He gets the best lines.”
Adds Saibal Chatterjee NDTV, “Kohl-lined eyes, a tattoo of a gun on one arm and witticisms define the character Emraan plays. He pulls it off to the extent the script allows him to.”———-Sanjay Trivedi(PRO)
डार्क सिटी जल्द होगी रिलीज़
बॉलीवुड डॉट कॉम के बैनर तले बनी फिल्म ” डार्क सिटी “जिसके प्रोड्यूसर बालमुकुन्द त्रिपाठी, निहारिका अजय,और अनुपम विकास है। डायरेक्टर बालमुकुन्द त्रिपाठी, साजिद खान है।संगीतकार साजू सुधांशु हैं आर्ट डायरेक्टर मार्तण्ड र मिश्रा अमित सिंह कुशवाहा , अभिषेक गुप्ता , लेखक बाल मुकुंद त्रिपाठी , स्क्रीनप्ले रश्मी मिश्रा, कैमरामैन अनिल सिंह, आकाश जयसवाल , बामु टी। एडिटर सत्यजीत विश्वकर्मा, गायक प्रीत प्रेरणा श्रीवास्तव, प्रणव लाहा, शुभाशीष, अनिल रमन, बामु टी, बैकग्राउंड अमित शर्मा।

सुपर साइन एन्टरटेनमेंट अनिल दिवेदी, फिल्म तैयार है सेंसर में जाने के लिए पोस्ट प्रोडक्शन कंप्लीट हो चुकी है । यह फिल्म सितम्बर मे रिलीज़ होगी। यह फिल्म सामाजिक घटनाओं पर आधारित है । इन्हीं सब कहानियों का ताना बाना बुनकर बनारस की पृष्ठ भूमि पर आधारित यह फिल्म है फिल्म मीता आटॅ के साथ मिलकर बनी है जिसके एसोसिएद निमाॅता प्रसुन साही है।जो कि बनारस मे ही शुट हुई है।इस फ़िल्म मे चार कहानियाँ है हम रोज कई घटनाये अखबरों मे पढ़ते हैं और उसको नज़रंदाज़ कर देते हैं पर जब वही घटना अपने साथ होती है तो हम आवाज उठाते है।यह फ़िल्म का लोकेसन और बेहतर अनुभव तरीके से बनाई बना गयी है जो बॉलीवुड की एक अच्छी फिल्म और दर्शकों को बहुत ही पसंद आएगी। यह फिल्म जल्द ही समस्त भारत के साथ नेपाल मे प्रदर्शित होगी।——————-Uday Bhagat(PRO)
‘रंगीला’ में मिलेगा दर्शकों का प्यार : पूनम दूबे
कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों को दीवाना बना लेने वाली अभिनेत्री पूनम दूबे जल्द ही ‘रंगीला’ के रंग में रंगती नजर आएंगी। साथ होंगे भोजपुरिया स्क्रीन के चेहते स्टार प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू पांडेय, जो इस फिल्म में धरती से लेकर यमलोक तक अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरेंग। फिल्म को लेकर उत्साहित पूनम को यकीन है कि उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा। आदि शक्ति एंटरटेंमेंट और सोहम फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म जल्द रिलीज हो रही है।
फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर पूनम कहती हैं कि ‘रंगीला’ में मेरा किरदार बहुत प्यारा है और काफी सकारात्मक भी है। फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी पर आधारित है, जिसमें वह अपने सपनों की शहजादी की तलाश में रहता है। फिल्म में मुझे चिंटू पांडेय और उनके परिवार का भी प्यार मिलता है। कहानी आगे बढ़ती है और सफर यमलोक का शुरू हो जाता है। बांकी कहानी के क्लामेक्स के लिए फिल्म को देखना ज्यादा बेहतर होगा, क्योंकि उसमें जो रोमांच है वो बयां नहीं किया जा सकता है।

पूनम ने बताया कि फिल्म के स्क्रीनिंग पर लोगों ने उनके अभिनय को सराहा, जिससे उम्मीद बंधी है कि दर्शकों को भी मेरा किरदार पसंद आएगा। इस फिल्म में मेरा कैरेक्टर काफी स्वीट और हॉट है जो दर्शको को रोमांचित करेगा ही , मेरे दिल के भी करीब है । अभी तक मैंने जितनी भी फिल्में की, अमूमन सब में नाचना – गाना, हंसी – मजाक के बाद फिल्म के नायक से मिलने पर कहानी खत्म हो जाती थी। मगर इस फिल्म में नायक से तो मिलन नहीं होग, हां दर्शकों का प्यार जरूर मिलेगा।
बता दें कि फिल्म ‘रंगीला’ के निर्माता दुर्गा प्रसाद मजूमदार व राजेश वर्मा और निर्देशक रवि सिन्हा हैं। फिल्म में चिंटू, पूनम दूबे के अलावा तनुश्री, फूल सिंह, रोहित सिंह मटरू, संजय पांडेय, सुजीत सिंह, बॉबी खान, विनोद मिश्रा, मेहराज खान, मनीष चतुर्वेदी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी लाल जी यादव ने लिखी है। सिनेमेटोग्राफी जहांगीर सैयद की है। प्रचारक उदय भगत – रंजन सिन्हा, गीतकार श्याम देहाती और संगीतकार राजकुमार आर पांडेय हैं।———————-Uday Bhagat(PRO)
जल्दी ही रिलीज होगी सुब्बाराव की फिल्म ‘सुनो ससुरजी’
भोजपुरी सिनेमा के चर्चित निर्देशक सुब्बाराव अपनी नई फिल्म ‘सुनो ससुरजी’ लेकर आ रहे हैं, जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में जोर शोर से चल रहा है। फिल्म जल्द की रिलीज को तैयार हो जायेगी। बता दें कि सुब्बाराव अब तक नौ बेहतरीन फिल्मों में डायरेक्शन कर चुके हैं। फिल्म ‘सुनो ससुरजी’ उनकी दसवीं फिल्म है, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं।
फिल्म ‘सुनो ससुरजी’ के निर्माता राजकुमार जैन हैं, जो बताते हैं कि मुम्बई के बाद दक्षिण भारत के खूबसूरत लोकेशन पर भव्य तरीके से फ़िल्म की शूटिंग पिछले दिनों पूरी हुई है और अब फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। इसके अलावा फिल्म को तकनीकी रूप से भी काफी उन्नत बनाई गई है। उल्लेखनीय है कि एक अनोखी कहानी पर बनी फिल्म ‘सुनो ससुरजी’ में ऋषभ कश्यप गोलू और ऋचा दीक्षित की रोमांटिक जोड़ी इश्क के दरिया में गोते लगाते नजर आयेंगे। फिल्म में अवधेश मिश्रा की अदाकारी लोगों को काफी पसंद आयेगी।

ड्रीम कैचर प्रोडक्शन द्वारा आर. के. जे. फिल्म्स के सहयोग से बन रही इस फ़िल्म के निर्माता हैं इकबाल मकानी व राजकुमार जैन । फ़िल्म के संगीतकार हैं राजेश झा,गीतकार हैं प्यारेलाल यादव, मनोज मतलबी और यादव राज, नृत्य निर्देशक हैं राम देवन व दिलीप मिस्त्री और प्रचारक हैं रंजन सिन्हा व उदय भगत
Producers Anuya Chauhan Kudecha,Ritesh Kudecha and Premal Goragandhi have launched Dancing Shiva Productions’ SANKI DAROGA on 29th August at The View, Andheri with a mahurat ceremony and the launch of the poster of the film. Ravi Kissen who plays the male lead alongwith Anjana Singh who is in the female lead faced the camera for the mahurat shot. The film is directed by Safi Kidwai, a leading advt shorts director who makes his debut as director. A 30-days shooting stint for the film will begin from 1st October in Lucknow locales. Co-producers: Devang Dholakia and Tejal Shah, Dilip Gulati is the executive producer of the film.