logo

Tiger Is Back With Roar In Bhojpuri Screens

logo
Tiger Is Back  With Roar In Bhojpuri Screens

टाइगर इज बैक ऑन भोजपुरी स्‍क्रीन

साउथ व हिंदी फिल्‍मों के बाद एक बार फिर भोजपुरी सिल्‍वर स्‍क्रीन पर टाइगर की वापसी हो रही है। टाइगर मतलब अपने मेगा स्‍टार रवि किशन। हम बात कर रहे हैं डांसिंग शिवा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्‍म ‘सनकी दारोगा’ की, जिसमें रवि किशन दारोगा के किरदार में नजर आयेंगे। फिल्‍म के अंदर खाकी में रवि किशन का ऐसा अवतर देखने को मिलेगा, जो अब तक किसी ने नहीं देखा। रवि किशन इस फिल्‍म में हॉटकेक अंजना सिंह के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे।

रवि किशन की पहचान इंडस्‍ट्री में एक ऐसे कलाकार के रूप में होती है, जो अपने किरदार में घुस कर उसे जीवंत बना देते हैं। तभी तो रवि किशन ने इस फिल्‍म को लेकर कहा कि ‘सनकी दरोगा’ के लिए वे खास तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि सब्जेक्ट के हिसाब से खुद को वे किरदार में ढालना चाहते हैं। क्‍योंकि ऐसा करने के बाद जो आउटपुट आता है, वो ओरिजनल होता है और दर्शकों में आकर्षण पैदा करता है। लोगों को वही चीज हासिल होता है, जो एक एक्‍टर से वे उम्‍मीद कर सिनेमा हॉल में आते हैं। और ये काम आसान नहीं होता है।

बता दें कि फिल्‍म के पोस्‍टर को सोशल मीडिया में रवि किशन के फैंस ने हाथों – हाथ लिया है। ‘सनकी दरोगा’ के जरिए भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में एक और नई परंपरा की शुरूआत है कि फिल्‍म के मुहूर्त के साथ – साथ एक टीजर भी जारी कर दिया गया है। इसमें रवि किशन एक दम फ्रेश अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म के टीचर को लोगों ने काफी पसंद किया है। अब सबों को फिल्‍म के रिलीज होने का इंतजार है।

‘सनकी दरोगा’ सैफ किदवई की बतौर निर्देशक यह पहली फिल्‍म हैं। इससे पहले उन्‍होंने एड वर्ल्‍ड में काफी नाम कमाया है। ‘सनकी दरोगा’ का निर्माण डांसिंग शिवा प्रोडक्शन के बैनर तले अनुया चौहान कुडेचा, रितेश कुडेचा और प्रेम गोरा गांधी द्वारा किया जा रहा है जबकि फ़िल्म के सह निर्माता हैं देवांग ढोलकिया और तेजल शाह । कार्यकारी निर्माता है दिलीप गुलाटी। सनकी दरोगा के  प्रचारक रंजन सिन्‍हा और उदय भगत। उन्होंने बताया कि इस सब्जेक्ट पर फ़िल्म का सपना वे बरसो से देख रहे थे जो अब जाकर साकार हो रहा है । सनकी दरोगा में मेगा स्टार रवि किशन के साथ हॉट केक अंजना सिंह की रोमांटिक जोड़ी है ।————TEAM RANJAN

Khesarilal Yadav Launches The Trailer Of Dahshat In Banaras

logo
Khesarilal Yadav Launches The Trailer Of Dahshat In Banaras

बनारस में खेसारीलाल यादव के हाथों फिल्‍म दहशत’ का ट्रेलर हुआ लांच

प्रेम एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘द पावर ऑफ दहशत’ का ट्रेलर लांच बनारस में सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव के हाथों हुआ। इस मौके पर एक भव्‍य पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें फिल्‍म के कास्‍ट एंड क्रू के अलावा कई अन्‍य चर्चित लोग भी शामिल हुए। यूट्यूब के म्‍यूजिक चैनल वर्ल्‍ड वाइड पर फिल्‍म ‘दहशत’ के ट्रेलर लांच के बाद सुपरस्‍टार खेसारीलाल ने फिल्‍म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आज कल भोजपुरिया सिनेमा इंडस्‍ट्री एक से एक बेतरीन फिल्‍में लेकर आ रही है। इसी का तकाजा है कि आज हम एक ओर अच्‍छी फिल्‍म के ट्रेलर लांच के मौके पर जमे हैं।

फिल्‍म ‘दहशत’ में मशहूर एक्‍शन स्‍टार सत्येंद्र सिंह, हॉट गर्ल प्रियंका पंडित के साथ नजर आ रहे हैं।  ट्रेलर लांच के बाद अब इस फिल्‍म को रिलीज करने की तैयारी जोर – शोर से चल रही है।  फिल्‍म के निर्देशक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि ‘दहशत’ सत्येंद्र सिंह की एक दमदार फ़िल्म है, जिसमें वे एसपी की भूमिका में जनर आयेंगे। इसको लेकर दर्शक काफ़ी उत्सुकता हैं। फिल्‍म में सत्येंद्र सिंह व प्रियंका पंडित की दमदार अभिनय देखने के साथ – साथ कर्णप्रिय संगीत भी मुख्‍य आकर्षण है। फ़िल्म में संगीता तिवारी ने एक आइटम सॉन्ग सांग किया है, जो फ़िल्म में चार चांद लगा दी है।

फिल्‍म ‘दहशत’ में सत्‍येंद्र सिंह, प्रियंका पंडित, संजय पांडेय, बलेश्‍वर सिंह, संजय वर्मा, संगीता तिवारी, धमेंद्र तिवारी, शाहिल शेख आदि कलाकार नजर आयेंगे। इस फ़िल्म के गाने को हिट संगीत के प्रयाय माने जाने वाले दो-दो संगीतकार छोटे बाबा व दामोदर राव ने कंपोज किया है। जबकि गाने के बोल आज़ाद सिंह, राजेश मिश्रा व अशोक सिन्हा ने लिखे हैं। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला और रंजन सिन्हा है। ‘दहशत’ की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है।  ————सर्वेश कश्यप

Nishant Ujjwal Honoured With Noor Fatima Award 2017

logo
Nishant Ujjwal Honoured With Noor Fatima Award 2017

निशांत उज्ज्वल को नूर फातिमा पुरुस्कार।

फ़िल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु युवा फ़िल्म पत्रकार निशांत उज्ज्वल को नूर फातिमा सम्मान 2017 से सम्मानीत किया गया। नूर फातिमा के स्मृति में आयोजन किया जाने वाले इस सम्मान समारोह में रंग मंच, फ़िल्म पत्रकारिता,स्वतंत्र पत्रकारीता,कला संस्कृति इत्यादि के क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले विभूतियों को सम्मानित किया का जाता है। निशांत (प्रशान्त-निशांत) भोजपुरी फिल्मों में विगत कई वर्षों से पूर्णतः काफी सक्रिय रहे हैं और इस उद्योग को बढ़ाने में कई अहम योगदान भी दिए हैं। वर्तमान में निशांत कई फिल्मो का सफल वितरण भी कर चुकें हैं।

रेणु विजय फिल्म्स के रूप में निशांत की एक वितरण कंपनी भी है जिसके अंतर्गत कई हिंदी व भोजपुरी फिल्मों का सफल वितरण किया जा चुका है। निशांत को सम्मान मिलने पर भोजपुरी फिल्मों के सभी सदस्य में खुशी की लहर है और दिनेश लाल यादव निरहुआ,आम्रपाली दुबे,पवन सिंह, अक्षरा सिंह,अभय सिन्हा, सुजीत कुमार सिंह कई गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी।  ————सर्वेश कश्यप

Priyesh Sinha To Entertain TV Viewers In Raang Purbaiya A Reality Show

logo
Priyesh Sinha To Entertain TV Viewers In Raang Purbaiya A Reality Show

रंग पुरबैया बिखेरेंगे प्रियेश सिन्हा

लाजवाब एंकरिंग से पूर्वांचल में हर घर के चहेते प्रियेश सिन्हा इस बार फिर छोटे़ पर्दे पर छा जाने को तैयार हैं। इस बार वो रंग पुरबैया बिखेरते नज़र आने वाले हैं।

प्रियेश बिग गंगा पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो “सा रे गा मा रंग पुरबैया” के जरिये भोजपुरि दर्शकों का मनोंरंजन करते दिखेंगे। शो के प्रोमोज चैनल पर आने लगे हैं और् बांकी जज के साथ प्रियेश सिन्हा दमदार रूप में संवाद बोलते नज़र आते हैं। प्रोमोज आने के  बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है इस शो का कैनवास काफी बड़ा है। कार्यक्रम का निर्माण बड़े पैमाने पर कीया गया है। और प्रियेश की उपलब्धता ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया है।

पिछले कुछ समय से प्रियेश फिल्मो में अति व्यस्त थे और छोटे पर्दे पर कमतर दिखते थे। इस शोे में वापसी से प्रियेश के फैन्स में खुशी की लहर है। गौरतलब है मोस्ट पॉपुलर फेस ऑफ पूर्वांचल प्रियेश सिन्हा का अपना एक अलग दर्शक वर्ग है जिसमे फीमेल फैन्स की संख्या अधितम है।

आगामी 2 सितंबर से कार्यक्रम का प्रसारण बिग गंगा पर् निर्धारित है और देखना ये है प्रियेश अपने दमदार एंकरिंग से दर्शकों के दिलो में कितना जगह बना पाते हैं।————-सर्वेश कश्यप

Ashish Maheshwari of Dosti Zindabad Celebrates His Birthday With Friends In Lucknow

logo
Ashish Maheshwari of Dosti Zindabad Celebrates His Birthday With Friends In Lucknow

फिल्‍म ‘दोस्‍ती जिंदाबाद’ के आशीष महेश्‍वरी ने दोस्‍तों संग किया बर्थडे सेलिब्रेट
आज हिंदी फिल्‍म ‘दोस्‍ती जिंदाबाद’ के प्रजेंटर आशीष महेश्‍वरी का बर्थडे है। इस दौरान लखनऊ में एक ग्रैंड बर्थडे पार्टी रखी गई, जहां आशीष ने केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। इसके बाद उन्‍होंने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर खूब मस्‍ती की और जमकर ठुमके लगाये। इससे पहले आशीष के दोस्‍तों ने उन्‍हें बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उनकी आने वाली फिल्‍म (‘दोस्‍ती जिंदाबाद’) की सफलता के लिए भी कामना की।

बता दें कि श्रेया सिने विजन के बैनर तले बन रही अशीष महेश्‍वरी की नई फिल्‍म ‘दोस्‍ती जिंदाबाद’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिलहाल फिल्‍म के पोस्‍ट – प्रोडक्‍शन का काम मुंबई में जोर–शोर से चल रहा है। आशीष ने बर्थडे के ही दौरान कहा कि इस फिल्‍म में दोस्‍तों के साथ फन, उनके इमोशन, उनसे लड़ाना-झगड़ना, फिर गले लग जाने जैसे कई खूबसूरत लम्‍हों को नए अंदाज में फिल्‍माया गया है। दोस्‍ती का रियल रोमांच इस फिल्‍म में लोगों को देखने को मिलेगा। इस फिल्‍म का निर्माण यूथ को ध्‍यान में रखकर किया गया, जिनके बीच दोस्‍ती की डोर कच्‍ची होती है। उनके लिए इस फिल्‍म में दोस्‍ती के मायने को समझने का मौका मिलेगा।

शैलेश महेश्‍वरी और श्रुति महेश्‍वरी फिल्‍म ‘दोस्‍ती जिंदाबाद’ के प्रोड्यूसर हैं। फिल्‍म को डायरेक्‍ट किया है पार्थो घोष ने, जबकि स्‍क्रीनप्‍ले और डॉयलॉग्स सोहेल मुश्‍ताक ने लिखे हैं। देव शर्मा, अब्‍बास खान, राहुल चौधरी, साक्षी मैगो, सभिया अट्टरवाल, शक्ति कपूर, मोहन जोशी, किरण कुमार, अयूब खान, एहसान खान, राजीव निंगम, श्रद्धा शर्मा फिल्‍म ‘दोस्‍ती जिंदाबाद’ में मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी। जबकि फिल्‍म में म्‍यूजिक सचिन आनंद और बिस्‍वजीत भट्टाचार्या ने दिया है। डीओपी अकरम खाना का है। फिल्‍म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं।

Gaon – A Tale Of Two India

logo
Gaon – A Tale Of Two India

Award-winning filmmaker, Gautam Sigdar, this time is coming out with a story of an Indian village, which remained secret for centuries and ultimately finds the course of its destiny changed forever after receiving a visitor. Gautam’s new project Gaon is inspired by the true story of his own village in Jharkhand, India.

Film revolves around a secret village called Bharatgaon which was founded by revolutionaries during British era to save the culture and civilisation of India. Generations of villagers have upheld the principal rule of Bharatgaon mandating that no one leave, and as a result, the village has remained secret and untouched for centuries. The founders believed that the new Western-modeled civilization emerging within India at the time ran against the human spirit and would ultimately imprison citizens within unshakable chains of slavery. Their intention was to save at least one village.

  

Explaining the film Gautam says, “This film is inspired by the true story of my village in Jharkhand, India. Once in this remote and isolated community, villagers coexisted like members of a large extended family where they maintained a unique way of life—mellow and harmonious, celebratory and united. With the passage of time and the evolution of modernity, government and private agencies alike made inroads into this simple community, throwing open the floodgates of drastic change which would come to erode the very fabric of village society. With the arrival of new institutions such as government schools, a police force, and a banking system, money began pouring in from this wave of development projects. The village entered a transformatory phase, coming to possess many of the same amenities found in modern urban centers around the world. Citizens disengaged from one another, growing progressively private, limiting interaction, and keeping to themselves and their families. The agricultural way of life and the traditional spirit of self-sufficiency were shunned in favour of reliance on government support or the earnings of a single family member working in the city. With such pervasive change, the very nature of what the village once was seems to have vanished. Regrettably, so many villages across India share the same story of erosion”.

Gautam further adds, “This film is an attempt to pack 200 years of India’s history into two hours of cinema. Herein, The Village called Bharatgaon, is itself the protagonist whose character unrecognizably transforms given events transpiring around and in it. Bharatgaon and lead male character Bharat serve as metaphors for the state of India, though representing diametrically opposed interpretations while simultaneously residing within one nation – competing, confronting, and falling for each other. This film is the outcome of those encounters”.

Impressed with Gautam’s story, Aljazeera Media Network has done a documentary on the making of Gaon which is releasing worldwide this September.

 ABOUT THE FILMMAKER

Gautam’s documentary ‘My Sister Laxmi’ recently won the ‘Award of Merit’ in the ‘International Film Awards Berlin’ and the ‘Best Documentary Jury Award’ in the 4th Bangalore Shorts Film Festival.

His eight-part (one hour each) documentary series ‘Indian Hospital’ and ‘Indian Hospital Revisited’ was the three top finalists for ‘best documentary series’ BAFTA (British Academy of Film and Television Arts) in 2013.

Gautam’s other film ‘Daughters of the Brothel’, ended up changing the fortune of a Bihar brothel. After watching this film, people from around the world sent fund to the trust set up by the lead character, Naseema. She was eventually able to turn entire brothel into a small-scale industry hub.

Last year Gautam did an investigative documentary on Jharia mines called ‘The Burning City’.

MAIN CASTS

  Gopal K Singh as Vaidji

Gopal is known for his works in Bollywood films like Budha in the traffic Jam, Page3, Ek Hasina thi, Traffic Signal, Culcutta Mail, Company, Bardast, Hate Story, Lethal Commission, Darna Jaroori Hai, Mumbai Mirror, Jail and many more

 Neha Mahajan as Sango

Neha has played lead role several well-known films such as Midnight’s Children (2012), Coffee Ani Barach Kahi (2015), Youth (2016), TTMM (2017) etc.

  Rohit Pathak as Mangla

Rohit Pathak is an actor, known for Once Upon a Time in Mumbai (2010), Mithya (2008) and Jannat 2 (2012).

  Shadab Kamal as Bharat

Shadab Kamal is an actor, known for B.A. Pass (2012), Meeruthiya Gangsters (2015) and Har Har Byomkesh (2015).

 Omkar Das Manikpuri as Sambhu

Omkar Das Manikpuri is an actor, known for Peepli Live (2010), India’s Daughter (2015) and Monsoon Shootout (2013).

 Dibyendu Bhattacharya as Vaidji

Dibyendu Bhattacharya is an actor, known for Dev.D (2009), Black Friday(2004) and Lootera (2013).

—————–Ashwani Singh (PRO)

Teaser Release of Ravi Kishens Coming Film Jullie-2

logo
Teaser Release of Ravi Kishens Coming Film Jullie-2

रवि किशन की फिल्म जूली-2 का टीजर रिलीज

1975 में आई बॉलीवुड की फिल्म जूली का दूसरा पार्ट बहुत जल्द ही स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रहा है। उस दौर की जूली जिस कदर बोल्ड और ब्यूटीफुल थी उसी तरह इस दौर की जूली को भी ज्यादा से ज्यादा एक्सपोजिंग बनाने का पूरा ध्यान रखा गया है। फिल्म का टीजर वीडियो यूट्यूबर पर रिलीज कर दिया गया है। इसे ट्रिम्फ टॉकीज नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। महज 47 सेकेंड का यह वीडियो कामुक और उत्तेजक दृष्यों से भरपूर है और इसके पोस्टर को भी यही बात ध्यान में रख कर बनाया गया है। इस फिल्म में इस बार भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन अहम् किरदार में नजर आने वाले है हमेशा सुर्खिओ में रहने वाले रवि किशन इस बार अपने हॉट अंदाज से दर्शको को लुभावने वाले है ! फ़िलहाल आज कल रवि किशन साउथ की फिल्मो की शूटिंग में बिजी है !

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें रवि किशन के साथ राय लक्ष्मी, रति अग्निहोत्री, साहिल सलाठिया, आदित्य श्रीवास्तव,पंकज त्रिपाठी और निशिकांत कामत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वीडियो के डिसक्रिप्शन में कहानी के बारे में सिर्फ एक ही लाइन है जिसमें बताया गया है कि फिल्म बॉलीवुड के काले राज खोलती है और पॉलिटिक्स व अंडरवर्ल्ड का घिनौना सच सामने लाती है। फिल्म का प्रोडक्शन और निर्देशन दीपक शिवदासानी ने अपने हाथों में लिया है। यह एक थ्रिलर मूवी होगी जिसे इसी साल 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। हालांकि यह जूली पिछली जूली जितनी सुर्खियां बटोर पाती है या नहीं यह अभी देखना बाकी है। —-उदय भगत (PRO)

Audio Lab Celebrates Ganpati Utsav

logo
Audio Lab Celebrates Ganpati Utsav

ऑडियो लैब पधारे बप्पा

मुम्बई के प्रसिद्द पोस्ट प्रोडक्शन स्टूडियो ऑडियो लैब में बप्पा का आगमन धूम धाम से हुआ था । गुरुवार को सातवे दिन बप्पा के विसर्जन के अवसर पर ऑडियो लैब के सतीश पुजारी ने दक्षिण भारतीय पद्दति से बप्पा की पूजा की और आने वाले लोगो के लिए प्रसादम की व्यवस्था भी की ।

सतीश पुजारी ने बताया कि 7 दिनों में फ़िल्म जगत से जुड़े सैकड़ो लोगो ने ऑडियो लैब आकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया ।—–Uday Bhagat (PRO)

Truely Drama Style Mithun Da & Ravi Kishen Meets In Drama Company On Sony TV

logo
Truely Drama Style Mithun Da & Ravi Kishen Meets In Drama Company On Sony TV

ड्रामा कंपनी में ड्रामाई अंदाज़ में हुआ मिथुन रवि किशन का मिलन

सोनी टी वी के चर्चित शो ड्रामा कंपनी में बहुचर्चित फ़िल्म लखनऊ सेंट्रल की टीम अपने फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए पहुची लेकिन शूटिंग के दौरान कुछ यूं हुआ कि प्रोमोशन के साथ यह शो दो दिग्गजो के मिलन का गवाह बन गया । कभी गरीबो के मिथुन कहे जाने वाले भोजपुरी फिल्मो के मेगा स्टार रवि किशन और खुद मिथुन चक्रवर्ती ने इस विशेष शो में अपनी दोस्ती का रंग चढ़ा दिया । रवि किशन ने बताया कि लक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान मिथुन चक्रवर्ती से उनकी नजदीकियां बढ़ गई थी और वे दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे ।

शूटिंग के बाद हमारी बातचीत मात्र फोन पर ही होती थी लेकिन ड्रामा कंपनी में लखनऊ सेंट्रल के प्रोमोशन के लिए पहुचते ही दोस्ती फिर गहरा गई । दोनों ने ना सिर्फ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया बल्कि एक दूसरे की जम कर खिंचाई भी की । रवि किशन ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती यारो के यार हैं । उल्लेखनीय है कि लखनऊ सेंट्रल में रवि किशन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन कुमार चतुर्वेदी की भूमिका में है । 15 सितंबर को रिलीज हो रही इस फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए वे पुणे के येरवडा जेल , लखनऊ जेल का दौरा कर चुके हैं ।——Uday Bhagat (PRO)

Vinay Anand and Krushna Abhishek team up for a multi-starrer film 

logo
Vinay Anand and Krushna Abhishek team up for a multi-starrer film 

Govinda’s nephews — actors Vinay Anand, known for his comic timing in ‘Aamdani Atthani Kharcha Rupaiya’, and comedian Krushna Abhishek will feature in an upcoming Hindi film based on today’s youth. The movie will be co-produced by Vinay’s banner Flying Horses, and 7 AJ World Entertainment and will be directed by debutant Ravi Sikander Anand. The multi-starrer is expected to go on floor next year.

Interestingly, the cousins, hailing from two diverse acting backgrounds, will be seen together in a film for the first time. While Krushna is a noted face on television, Vinay acquired stardom in the Bhojpuri film industry in the last few years.

Speaking of the film, the brothers will be seen essaying significant roles. Vinay says, “Krushna will have comedy to do in the film. I can just say that it will be a far better role than what he has done in his previous films. My role will be a surprise element for everyone. It’s nothing like what I have done before. I will soon divulge the names of two more superstars who will be a part of the cast.”

Given their off screen bond, the brothers’ onscreen chemistry is bound to entertain the audience. ————-Abhishek Dubey(PRO)

« Previous Entries Next Entries »

logo
Powered by WordPress | Designed by Elegant Themes