फिल्म ‘जिला चंपारण‘ दिखेगा मोहिनी घोष का ग्लैमरस अवतार
भोजपुरी सिनेमा की स्टनिंग एक्ट्रेस मोहिनी घोष जल्द ही फिल्म ‘जिला चंपारण’ में ग्लैमरस अवतार में नजर आयेंगी। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘जिला चंपारण’ इसी महीने 22 सिंतबर को पूरे बिहार में रिलीज की जा रही है। फिल्म में मोहिनी, सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के आपोजिट मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही मणि भट्टाचार्य भी होंगी। हालांकि फिल्म को लेकर मोहिनी काफी सकारात्मक सोच रखती हैं और कहती हैं कि यह फिल्म उनके फिल्मी करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से है।
बिहार से आने वाली मोहिनी आगे कहती हैं कि क्योंकि फिल्म ‘जिला चंपारण’ सच्ची घटना पर आधारित है, इसलिए हमें खुद को अपने किरदार में हू-ब-हू ढलने में काफी मेहनत करनी पड़ी। इस तरह के किरदार को निभाना आसान नहीं होता है, लेकिन एक कलाकार के रूप में ऐसी भूमिका आपको और भी परिपक्व करती है। मैं मानती हूं कि एक सही कलाकार वही है, जो मुश्किल चुनौतियों का समाने करते हुए भी फिल्म में अपने किरदार को जीवंत बना दे। और ये कोशिश हम सब ने फिल्म ‘जिला चंपारण’ में की है।

मोहिनी ने भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के साथ अपनी केमेस्ट्री पर चर्चा करते हुए कहा कि वे काफी परिपक्व को-स्टार हैं। उनके साथ काम करना किसे अच्छा नहीं लगता है। सेट पर वे अपने को-स्टार को मोटिवेट करते रहते हैं और उन्हें स्पेश देते हैं, ताकि सामने वाला सहज महसूस कर सके। मैं उनकी गायकी की कायल हूं। मोहिनी फिल्म को लेकर कहती हैं कि एक लाजवाब पटकथा पर बनी इस फिल्म को निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद और निर्देशक लाल बाबू पंडित ने काफी खूबसूरती से पर्दे पर उतारने की कोशिश की है। इसलिए हमें उम्मीद है कि फिल्म ‘जिला चंपारण’ दर्शकों को काफी पसंद आयेगी।
बता दें कि फिल्म ‘जिला चंपारण’ की तारीख बिहार में आई बाढ़ की वजह से आगे बढ़ा कर 22 सिंतबर कर दी गई थी। फिल्म को बिहार –झारखंड में फिल्म वितरक कंपनी रजत एंटरटेनमेंट रिलीज करेगी, जिसके डिस्ट्रीब्यूटर प्रवीण सिन्हा हैं। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा व संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म ‘जिला चंपारण’ में अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, किरण यादव भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘मुक्कदर’ का फर्स्ट लुक आउट
मुंबई में एस.के.फिल्म्स इंटरटेनमेंट एव शालीमार प्रोडक्शन लिमिटेड के बैनर तले बनी खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘मुक्कदर’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। लोगों को इस फिल्म के पोस्टर काफी अच्छे लग रहे हैं। एक बार फिर इस फिल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ नजर आयेंगे। दोनों की जोड़ी को भोजपुरिया दर्शक बहुत पसंद करते हैं। फिल्म का ट्रेलर नौ सिंतबर को वेब म्यूजिक के यू-ट्यूब पर लांच किया जायेगा।
फिल्म ‘मुक्कदर’ का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद फिल्म के निर्माता वसीम एस.खान और लेखक – निर्देशक शेखर शर्मा ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों के लिए दिवाली का तोहफा होगा। फिल्म दिवाली के मौके पर पूरे देश में एक साथ रिलीज करने की योजना है। फिलहाल इन दिनों इस फिल्म का काम पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है। उन्होंने बताया कि फिल्म में रोमांस और एक्शन का डबल डोज है। इसके अलवा फिल्म में कुल आठ गाने हैं जो खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के ऊपर फिल्माया गया है। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में की गई है।

फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा शमीम खान, शुभी शर्मा, अयाज़ खान, प्रकाश जैश, संजय वर्मा, नागेश मिश्रा, जे .नीलम आदी मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। बता दें कि फिल्म ‘मुक्कदर’ के लेखक – निर्देशक शेखर शर्मा, निर्माता वसीम एस.खान, संवाद अरविन्द तिवारी, गीत आज़ाद सिंह, प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी, संगीत मधुकर आनंद, फाइट मास्टर कौसल मोजिस, डांस मास्टर संजय कोर्व, छायांकन प्रमोद पांडेय और प्रचारक संजय भूषण पटियाला और रंजन सिन्हा है।
भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े संगीतकार मधुकर आनंद ने बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन
पिछले कई सालों से भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक हिट गाने देने वाले संगीतकार मधुकर आनंद का आज जन्मदिन है। इस बार उन्होंने अपना जन्मदिन घर में ही अपने बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। साथ ही मधुकर आनंद गणपति बप्पा की अराधना भी की। बता दें कि इन दिनों गणेश उत्सव के दौरान संगीतकार मधुकर आनंद ने भी अपने घर गौरी पुत्र गणपति की मूर्ति को स्थापित किया है। इसलिए उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर भगवान गणेशा से भी आशीर्वाद लिया और प्रसाद के रूप में मोदक ग्रहण किया। उसके बाद बच्चों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेशन में शामिल हो गए।

इससे पहले आज सुबह से ही मधुकर आनंद को फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके लंबी उम्र की कामना भी की। बता दें कि मधुकर आनंद ने अब तक सैकड़ों फिल्म के संगीत बना चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वे बदलते दौर और लोगो की पसंद ख्याल कर हमेशा सुपरहिट गाने की कोशिश करते हैं और बनाते भी हैं। जिस वजह से वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग संगीतकार है। लोगों को भी उनके गाने काफी पसंद आते हैं।
अपने काम को लेकर खुशी जाहिर करते हुए मधुकर आनंद कहते हैं कि मुझे बहुत अच्छा लगता है कि लोगों ने मेरे बनाये गाने को इतना पसंद किया। मैं अपने सभी दर्शकों का तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। बदलते समय के साथ लोगो की पसंद भी बदलती है इसलिए मैं हमेशा यही कोशिश करता हूं कि दर्शकों को गाने के माध्यम से पूरा मनोरंजन दे सकूं। दर्शक अपना प्यार और आशीर्वाद इसी तरह बनाये रखें।
साहिल खान की गैंग्स ऑफ़ सिवान 8 सितम्बर से मुंबई और गुजरात में होगी प्रदर्शित
सिनेस्टार साहिल खान स्टारर भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान 8 सितम्बर से मुंबई और गुजरात में प्रदर्शित की जायेगी। सारा इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित यह भोजपुरी फिल्म आज की वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। यह फिल्म समाज के रखवालों के भ्रष्टाचार और काले चेहरों को पर्दाफाश करती है। यूँ तो गैंगवार पर कई फिल्में बन चुकी हैं, मगर सच्ची घटनाओं पर सच्ची तस्वीरें शायद ही किसी निर्माता ने लाने की कोशिश की है। इस फिल्म में सिवान के गैंगवार को परदे पर उतारने की कोशिश की गई है।

निर्माता दिलशाद द्वारा निर्मित भोजपुरी फिल्म गैंग ऑफ सिवान का निर्देशन युवा निर्देशक राजू चैहान ने की है। जिन्होंने फिल्म को बेहतरीन और दर्शनीय बनाया है। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। फिल्म के नायक साहिल खान मसीहा के किरदार में हैं। ये अपने जोरदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले हैं। इनका साथ निभा रही हैं अदिति सिंह। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। गीतकार विनय बिहारी, फणीन्द्र राव, विपिन बहार के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार राज सेन ने। छायांकन नन्दू सी चौधरी, नृत्य निर्देशन संजय कोरबे, मारधाड़ सिंह इज किंग, कला अखिलेश तथा संकलन नकुल के प्रसाद का है। मुख्य भूमिका में साहिल खान के साथ अदिति सिंह, सुनील दूबे, प्रिया शर्मा, कोमल ढिल्लन, माधुरी मिश्रा और एहसान खान हैं। —————Ramchandra Yadav(PRO)
बलमा डेरिंगबाज़ का भव्य मुहूर्त संपन्न
एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर निर्मित की भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का मुहूर्त मुंबई के एबी साउंड स्टूडियो में
बड़े पैमाने पर धूमधाम से संपन्न किया गया। भोजपुरी सिने प्रेमियों के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा है। निर्माता सोनालिका कुमारी व शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। असोसिएट डायरेक्टर अमीयकर प्रकाश ठाकुर हैं। संगीतकार के. रत्नेश तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं। छायांकन फ़िरोज़ मुनीर सैयद का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सिकंदर खान, सोनालिका कुमारी, वंशिका, गिरीश शर्मा, मंत्री रुद्रप्रताप, भीम प्रताप, ख़ुशी, सकीना अप्पा, आरती, दलघोटनी, स्वीटी सिंह, रसभरी तथा अयाज़ खान हैं। फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही आज़मगढ़ के विभिन्न स्थलों पर शुरू की जाएगी। फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर बहुत से गणमान्य जन मौजूद होकर पूरी फिल्म की टीम को बधाई दिए और फिल्म की सफलता के लिए कामना किये। —————Ramchandra Yadav(PRO)